बहुआयामी समाचार/मोहम्मद अशफाक
(लखीमपुर खीरी):
गोला क्षेत्र में आज एक सराहनीय मानवीय पहल देखने को मिली, जब सनशाइन हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. कौशल वर्मा एक जरूरतमंद परिवार से मिलने उनके घर पहुँचे और उनकी स्थिति का जायजा लिया।
परिवार की परिस्थितियों को गंभीरता से समझते हुए डॉ. वर्मा ने अपनी ओर से अलमारी, बर्तन एवं नगद राशि प्रदान कर सहयोग किया। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

यह पहल समाज में मानवीय संवेदनाओं और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने का संदेश देती है। सनशाइन हॉस्पिटल, गोला न केवल चिकित्सा सेवाओं में बल्कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
वास्तव में, ऐसे प्रयास यह सिद्ध करते हैं कि संवेदनशीलता और सहयोग ही एक मजबूत और समृद्ध समाज की नींव हैं।
सेवा वह पुण्य है, जो युगों तक फलदायी रहता है।
