एम डी न्यूज़ गौरव सक्सेना बरेली
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार को बरेली पहुंचीं। उन्होंने मुड़िया अहमद नगर स्थित दिशा इंटर कॉलेज में मूकबधिर बच्चों से मुलाकात की। राज्यपाल ने यहां एक बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सुबह करीब 11:20 बजे त्रिशूल हवाई अड्डे पर पहुंचीं और सीधे दिशा इंटर कॉलेज गईं। यहां उन्होंने लगभग एक घंटा बिताया और बच्चों से बातचीत की। राज्यपाल ने कहा कि बच्चों को संस्कार सिखाना है। उनको आत्मनिर्भर बनाना है ताकि भविष्य में उन्हें किसी के सामने हाथ आगे करने की जरूरत न पड़े। पिछले छह सात वर्षों से हम लोगों ने विश्वविद्यालयों को यह जिम्मेदारी दी है कि आपका काम कमरों में दो तीन घंटे बैठकर काम करना तो है ही, लेकिन साथ में समाज और गांव में जाकर महिलाओं से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानना है। एक विश्वविद्यालय को कम से कम पांच गांव गोद लेना है। राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है, जिसके तहत उत्तर प्रदेश के 75 जनपदों में काम शुरू हुआ और चार लाख मरीजों को टीबी मुक्त किया गया। उन्होंने महिलाओं की स्क्रीनिंग और नौ से 14 वर्ष की बच्चियों के एचपीवी टीकाकरण पर भी बात की, बताया कि तीन लाख बच्चियों को टीका लगाया गया और अब यह सुविधा निशुल्क है। राज्यपाल ने लड़कियों को अपनी पढ़ाई को प्राथमिकता देने और आत्मनिर्भर बनने की सलाह दी। उन्होंने झोपड़ पट्टी के 460 बच्चों को शिक्षित करने के राजभवन के प्रयासों का भी उल्लेख किया। राज्यपाल ने बापू बाजार में हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र मानव द्वारा बनाया गया उनका स्केच स्वीकार किया। उन्होंने पुष्पलता गुप्ता को विद्यालय की स्थापना के लिए सराहा, यह कहते हुए कि ऐसे बच्चों को शिक्षित करना बड़ा काम है। राज्यपाल ने बताया कि उन्होंने तीन वर्ष पूर्व इस विद्यालय को गोद लेने को कहा था। उन्होंने विश्वविद्यालयों को पांच गांव गोद लेने और उनके विकास के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। दिशा इंटर कॉलेज के बाद, राज्यपाल किला क्षेत्र स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) पहुंचीं। उन्होंने परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और वहां रह रहे किशोरों का हाल जाना। राज्यपाल ने अधिकारियों को किशोरों के सुधार और कल्याण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के बाद, राज्यपाल महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुंचीं, जहां उनके लिए दोपहर के भोजन और विश्राम का समय था। कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सात के बच्चों द्वारा स्वागत गीत से हुई। छात्रा ने शिव स्रोत पर एकल नृत्य प्रस्तुत किया, जिसके बाद छात्र-छात्राओं ने गरबा नृत्य किया। फैशन शो के माध्यम से महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल का वेश धारण किया गया, साथ ही गुजराती युगल और डांडिया की प्रस्तुति दी गई। राज्यपाल ने बापू बाजार में विभिन्न हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी का अवलोकन किया और छात्र मानव को पोषण पोटली प्रदान की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed