
एम डी न्यूज़ रामानंद सागर ब्यूरो चीफ
बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के साथ जिला कांग्रेस प्रवक्ता के0सी0 श्रीवास्तव, अजय रावत, पंकज यादव, गोपी कनौजिया, दाऊद अंसारी चेयरमैन जैदपुर, हसीन अंसारी नगर अध्यक्ष जैदपुर कांग्रेस पार्टी, आलम अंसारी सभासद, शबनम प्रधान, इमरान, रघुराज रावत, शिवराज यादव, आदि लोग जिले मेें प्रथम श्रेणी से हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट छात्र छात्राओं को द् मार्डन एकेडमी इण्टर कॉलेज जैदपुर एवं महारानी लक्ष्मी बाई इण्टर कॉलेज लखपेड़ाबाग पहुंचकर प्रथम श्रेणी से पास हुये होनहार छात्र छात्राओं का हौसला अफजाई बढ़ाते हुये कहा कि, जिस प्रकार जनपद में पिछले कई वर्षों से हर वर्ग के छात्र छात्राओं ने मेहनत और लगन के द्वारा जनपद को गौरवान्वित कर रहे हैं उससे जिले का नाम दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।
सांसद तनुज पुनिया ने द् मार्डन एकेडमी इण्टर कॉलेज जैदपुर में हाईस्कूल की छात्रा अंशिका वर्मा 97.83 प्रतिशत, अदिती वर्मा 97.5 एवं परी वर्मा 97.33 से शील्ड एवं पुष्पगुच्छ देते हुये बातचीत की एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इन छात्राओं ने भविष्य का लक्ष्य केन्द्रित करते हुय कहा कि, इंजीनियर की तैय्यारी कर देश का नाम रोशन करना है।
साथ ही सांसद तनुज पुनिया महारानी लक्ष्मी बाई इण्टरकॉलेज लखपेड़ाबाग हाईस्कूल वा इण्टरमीडिएट की छात्राओं को दिव्या 96.6 प्रतिशत, संध्या शिखा 96.6 प्रतिशत, निधि 96.5 प्रतिशत, मोनिका यादव 96.33 प्रतिशत, शिक्षा मिश्रा 96.33, अराध्या राज 96.17 प्रतिशत, शगुन 94 प्रतिशत एवं इण्टरमीडिएट में श्रेया वर्मा 97.2 प्रतिशत, पूजा पाल 97 प्रतिशत, अर्पिता जयसवाल 96.8 प्रतिशत एवं आदित्य 96 प्रतिशत इन छाात्राओं को शील्ड एवं पुष्पगुच्छ देते हुये बातचीत की इसमें से भी कई छात्र छात्रायें डाक्टर, इंजीनियर बनने की मंशा जाहिर की। साथ ही सांसद तनुज पुनिया ने बातचीत करते हुये बताया कि, आज का युवा जिस प्रकार, अपनी सूझबूझ एवं जागरूक होते हुये अपने लक्ष्य पर केन्द्रित है उससे यह प्रतीत होता है कि, आने वाला समय आपके उज्ज्वल भविष्य को शिखर की ओर ले जायेगा।
ब्यूरो चीफ रामानंद सागर
