MD News बहुआयामी समाचार
उप जिला महिला सहायक ब्यूरो प्रमुख छवि दभेड़ी वाले, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर
मुजफ्फरनगर/जानसठ
मुजफ्फरनगर जनपद की जानसठ तहसील इन दिनों एक ऐतिहासिक बदलाव की गवाह बन रही है। हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के बाद पहली बार ऐसा हुआ है जब तहसील के तीनों प्रमुख पद—एसडीएम, तहसीलदार और सीओ—पर महिला अधिकारियों की तैनाती की गई है।
उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में रश्मि लाम्बा ने कार्यभार संभालते ही सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति लागू करने के संकेत दिए हैं। वहीं तहसीलदार श्रद्धा गुप्ता राजस्व और प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शिता के साथ गति देने में जुटी हैं।

दूसरी ओर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रही सीओ ऋषिका सिंह अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार सक्रिय हैं।
तीनों महिला अधिकारियों की संयुक्त तैनाती से प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा देखने को मिल रही है। खासतौर पर महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावना मजबूत हुई है। जानसठ तहसील में यह बदलाव न केवल प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण का भी सशक्त उदाहरण बनकर उभर रहा है।
