देशभर में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़ा इजाफा किया गया है। 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 का हो गया है। इस बार एक साथ ₹993 की भारी बढ़ोतरी ने होटल और रेस्टोरेंट कारोबारियों की चिंता बढ़ा दी है।
जानकारों के मुताबिक इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा, क्योंकि होटल और रेस्टोरेंट में खाने के दाम डेढ़ से दो गुना तक बढ़ सकते हैं।


पिछले 4 महीनों में सिलेंडर के दाम करीब ₹1500 तक बढ़ चुके हैं। पहले जहां हर महीने ₹50-₹100 की मामूली बढ़ोतरी होती थी, वहीं इस बार अचानक करीब ₹1000 का झटका दिया गया है।
हालिया बढ़ोतरी: • 1 मई: ₹993
1 अप्रैल: ₹195
7 मार्च: ₹115
1 मार्च: ₹31
1 फरवरी: ₹50
1 जनवरी: ₹111
लगातार बढ़ती कीमतों से कारोबारियों और उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *