रिपोर्ट-रफीउल्लाह खान
शनिवार रामपुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तहसील सदर परिसर में एकत्रित हुए तथा विभिन्न मांगों को लेकर 6 सूत्रीय ज्ञापन तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे हैं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी को सोंपा ज्ञापन में ई रिक्शा चालकों का शोषण रोकने गेहूं के केंद्रो पर किसानों का शोषण रोकने आसरा कॉलोनी में अवैध तबेला हटाने अब प्लाटिंग रोकने नगर पालिका से टूटी पुलिया बनवाने आदि मांगे शामिल है इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव उस्मान अली पाशा ने कहा जहां एक और सरकार अवैध टैक्सी व बस स्टैंड हटाने के निर्देश जारी कर रही है।

वहीं रामपुर कैमरी मार्ग पर प्राइवेट बस यूनियन के लोग ई रिक्शा चालकों का खुलेआम शोषण कर रहे हैं यातायात विभाग द्वारा बहुत से रिक्शा चालकों को केंद्रीय रोड पर रिक्शा चलाने के परमिट जारी किए गए हैं लेकिन कैमरी रोड पर किसी भी ई-रिक्शा को प्राइवेट बस यूनियन के लोग नहीं चलने दे रहे यह लोग खुलेआम इन ई-रिक्शाओं से चाबी निकाल लेते हैं और मारपीट करते हैं उन्होंने चेतावनी दी यदि गुंडागर्दी बंद नहीं की गई तो किसान यूनियन चुप नहीं बैठेगी और पूरे जिले में धरना प्रदर्शन करेगी प्रदर्शन कर ज्ञापन देने वालों में दिनेश कुमार सागर मोहम्मद आजम मोहम्मद आमिर मोहम्मद फरमान मोहम्मद समीर सलमान जुनैद खान नरेश कुमार विशाल कुमार मैहरान आदि लोग मौजूद रहे।
