आनंद कुमार रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी
2/05/2026

को बाराबंकी नगर कोतवाली क्षेत्र के धौकलपुर गांव में शाम को जमीन विवाद को लेकर एक बार फिर तनाव का माहौल बन गया।

न्यायालय के आदेश के अनुपालन में प्रशासनिक कार्रवाई के बाद पीड़ित परिवार पर दबंगों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।

घायल पक्ष ने कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

धौकलपुर निवासी मनोज कुमार पुत्र गणेश प्रसाद का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में विचाराधीन था। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पहले भी

न्यायालय द्वारा आदेश पारित किया गया था, लेकिन विपक्षी पक्ष ने आदेश का पालन नहीं किया और जमीन पर कब्जा बनाए रखा।

शुक्रवार को उपजिलाधिकारी द्वितीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जमीन की पैमाइश और मौके का निरीक्षण करने पहुंचे। मौके पर एसडीएम ने पूर्व में पारित आदेश को प्रभावी बताते हुए कहा कि जमीन उसी पक्ष को मिलेगी जिसके पक्ष में न्यायालय का आदेश है।

पीड़ित मनोज कुमार के अनुसार, प्रशासनिक टीम के वापस जाते ही विपक्षी पक्ष के लोग एक राय होकर मौके पर पहुंचे और हमला कर दिया। मनोज का कहना है कि नन्हे राम, सुधीर, अमन, अभिषेक, आकाश, शुभम समेत अन्य लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। हमले में उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी नाक फट गई। पीड़ित पक्ष ने जान से मारने और लाश गायब कर देने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

घटना के बाद घायल पक्ष ने बाराबंकी कोतवाली नगर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि पहले भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने से दबंगों के हौसले बढ़े हुए हैं

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *