बदायूँ : 17 अगस्त मुख्य विकास अधिकारी ऋषिराज की अध्यक्षता में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया, जिसमें कृषि, पशुपालन, ऊर्जा, सिंचाई आदि से जुडें हुए समस्त अधिकारी मौजूद रहे, किसान दिवस प्रारम्भ करते हुए उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी बदायूँ ने समस्त कृषक एवं अधिकारियों का स्वागत किया। उसके बाद कृषि विभाग, द्वारा कृषकों के हित में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मुख्य विकास अधिकारी के द्वारा किसान भाईयों से लिखित शिकायती प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत करने हेतु आग्रह किया। जिससें सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु उपलब्ध कराया जा सकें, उप कृषि निदेशक को निर्देश दिये गये कि शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित विभाग के अधिकाररियों से समयान्तर्गत करायें। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किसान बन्धुओं को जानकारी दी कि 27 व 28 अगस्त 2022 तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत कृषक बन्धु लेखपाल से जमीन का मिलान अवश्य कराये, जो किसान बन्धु बैठक में नही आ सके है उन्हें आप अपने-अपने ग्रामों में जाकर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जानकारी उपलब्ध करायें।

उप कृषि निदेशक दुर्गेश कुमार सिंह ने किसान भाईयों को साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अन्तर्गत जानकारी दी कि जो किसान बन्धु पति या पत्नी दानों में से किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे है उनमें से एक ही पात्र की श्रेणी में है, दोनो में से एक व्यक्ति द्वारा प्राप्त की गई किस्तें बैक में जमा करनी होगी, जिस पर कृषक चिरंजी सिंह राष्ट्रीय किसान मजदूर संगटन के जिला महामंत्री निवासी ग्राम गुलड़िया द्वारा कहा गया कि किसानों को योजना लागू करते वक्त इस प्रकार की कोई जानकारी नही दी गई थी इस बारे में उप कृषि निदेशक द्वारा बताया गया कि यह नियम पहले से ही लागू है साथ ही मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रबन्धन पराली कि जानकारी देते हुए बताया कि विकास खण्ड़ दातागंज, म्याऊॅ व जगत के कृषक एवं समस्त जनपद के विकास खण्डों के कृषकों से धान की पराली एच0पी0सी0एल0 प्लॉट दीपावली से पहले चालू हो जायेगा जोकि धान की पराली को रू0-3 प्रति किलों के हिसाब से खरीदेगा आप सभी कृषक बन्धु पराली को जलाये नही बिक्री करे जिस पर चिरंजीव सिंह ने कहा कि गन्नें की पराली की विक्री की जाये जिला पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि गन्ने की पराली पशुओं को चारें में खिलाया जायें, धान की पराली पशुओं को खिलाने से हानि होती है धान की पराली पशुओं को नही खिलायी जाये। अन्त में उप कृषि निदेशक द्वारा किसान दिवस में उपस्थित अधिकारियों एवं किसान बन्धुओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान दिवस के समापन की घोषणा की गयी।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

अंतर्राष्ट्रीय MSME दिवस पर जिलाधिकारी ने उद्यमियों को किया प्रोत्साहित; बांटे टूलकिट और चेक MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: विकास भवन सभागार में शनिवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में अंतर्राष्ट्रीय एम0एस0एम0ई0 दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प दोहराते हुए मुख्य अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को टूलकिट और ऋण स्वीकृति के प्रतीकात्मक चेक वितरित किए गए।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश एमएसएमई क्षेत्र में लगातार नए आयाम छू रहा है। उन्होंने देश को विकसित बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास करने की बात कही और कहा, > “भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी पूरा होगा जब हर व्यक्ति अपनी क्षमता व ऊर्जा के अनुसार उद्यम लगाकर आगे बढ़ेगा।”उन्होंने फतेहपुर के आकांक्षी जनपद होने का जिक्र करते हुए कहा कि जब हमारा जिला और देश की 25 फीसदी आबादी वाला उत्तर प्रदेश प्रगति करेगा, तभी राष्ट्र का सपना सच होगा। इस दौरान अनुभवी उद्यमियों—गोविन्द बाबू टाटा और प्रदीप गर्ग ने भी अपने विचार व अनुभव साझा कर नए युवाओं को प्रेरित किया।प्रमुख सरकारी योजनाएं और कदम:उपायुक्त उद्योग ने कार्यक्रम में स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली कई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें मुख्य हैं:मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान एवं युवा स्वरोजगार योजनाएक जनपद एक उत्पाद (ODOP) वित्त पोषण व टूलकिट योजनाविश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना एवं विभिन्न वर्ग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमसमारोह में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) पवन कुमार मीना, उपायुक्त उद्योग और भारी संख्या में स्थानीय उद्यमी मौजूद रहे। प्रशासन ने सभी से सकारात्मक ऊर्जा के साथ सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

*डीएम निधि गुप्ता वत्स ने फीता काटकर किया पल्स पोलियो अभियान की रैली का शुभारम्भ MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर, 27 जून 2026: जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित होने वाले सघन पल्स पोलियो अभियान (28 जून, 2026) को लेकर तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स ने जिला चिकित्सालय में फीता काटकर जनपद स्तरीय जागरूकता रैली का भव्य शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होंने रैली में खुद पैदल चलकर आम जनमानस को अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने का संदेश दिया।रैली में उमड़ा जनसैलाबजिला अस्पताल से शुरू होकर आबूनगर तक निकाली गई इस रैली में एनसीसी कैडेट्स, डायट के विद्यार्थी, नर्सिंग छात्राएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए। मुख्य चिकित्साधिकारी डा० यू०बी० सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा० पी०के० सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा० सुरेश कुमार सहित विभाग के तमाम आला अधिकारी व पत्रकार भी मौजूद रहे।खोले जाएंगे विद्यालय, ‘बुलावा टोली’ करेगी मददजिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 28 जून को बूथ दिवस के अवसर पर जनपद के सभी शासकीय विद्यालय खुले रहेंगे। शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां ‘बुलावा टोली’ के माध्यम से बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने अपील की है कि 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पास के बूथ पर ले जाकर पोलिया ड्रॉप जरूर पिलवाएं।अभियान के मुख्य आंकड़ेलक्षित बच्चे: 4,23,800कुल पोलियो बूथ: 1,280घर-घर जाने वाली टीमें: 884ट्रांजिट टीमें: 42सचल (मोबाइल) टीमें: 39पर्यवेक्षक (सुपरवाइजर): 256सीएमओ डा० यू०बी० सिंह ने बताया कि कोई भी बच्चा इस सुरक्षा चक्र से न छूटे, इसके लिए सचल दल और स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी मुस्तैदी से घर-घर जाकर बच्चों को पोलिया ड्रॉप पिलाएंगी।