हरदोई………. बेहटागोकुल थाना क्षेत्र की दो समुदायों की युवतियों को एक दूजे से प्यार हो गया। दोनों युवतियां शादी करने के लिए घर छोड़कर फरार हो गईं। पुलिस ने दोनों को फर्रुखाबाद से बरामद कर लिया है तो पुलिस से शादी कराने की बात पर अड़ी रहीं, समझाने पर परिजनों के साथ जाने को राजी हुईं। मामला बेहटा गोकुल के गांव का है। यहां एक गांव में रहने वाली अलग-अलग समुदायों की दो युवतियों को एक-दूसरे से प्रेम हो गया
एक युवती शादीशुदा, जबकि दूसरी अविवाहित है। दोनों युवतियां सोमवार को अपने घर से बगैर बताए फरार हो गईं। विवाहित युवती घर से जेवर भी साथ ले गई। युवतियों के गायब होने के बाद परिजन थाने पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सर्विलांस की मदद से दोनों को फर्रुखाबाद बॉर्डर से एक जैसी ड्रेस में बरामद कर लिया।पुलिस ने दोनों युवतियों द्वारा लिखा हुआ पांच पेज का एक पत्र भी बरामद किया है। पत्र में दोनों ने लिखा है कि वह एक-दूसरे से प्रेम करती हैं। दोनों एक साथ जिंदगी जीना चाहती हैं और शादी करना चाहती हैं।बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां एक साथ पढ़ती थीं। कुछ दूरी पर ही उनके घर हैं। रोजाना उनका एक-दूसरे के घर आना-जाना था। विवाहित युवती की कुछ दिन पूर्व ही शादी हुई है।फिलहाल दोनों युवतियां शादी करने और एक-दूसरे के साथ रहने की जिद पर अड़ी हैं। उनके परिजन समझाने में घंटों जुटे रहे। आखिरकार कई घंटे बाद परिजनों के समझाने पर युवतियां मान गईं और उनके साथ घर चली गईं।

रिपोर्ट पुनीत शुक्ला

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *