मुजफ्फरनगर,, थाना नई मंडी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, एंवम थाना प्रभारी नई मंडी आनन्द कुमार मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे आज दिनांक 06.05.2026 को थाना नई मण्डी पुलिस पुलिस टीम जानसठ रोड से सिलाजुड्डी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग कर रही थी इसी दौरान जानसठ की तरफ से 01 मोटरसाइकिल पर सवार 04 व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हे पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के लिए रूकने का इशारा किया गया।

परंतु मोटरसाइकिल सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए मोटरसाइकिल को कच्चे रास्ते पर मोड दिया गया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों का पीछा किया गया। आगे चलकर बदमाशों की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर गयी। खुद को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश मोटरसाइकिल छोड़कर पुलिस टीम पर फायर करते हुए जंगल की तरफ भागने लगे।

बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में पुलिस टीम बाल-बाल बची। पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गयी जिसमें 02 बदमाशों के पैर मे गोली लगने से घायल हो गये तथा 02 अन्य बदमाश जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 , तमंचे 02 जिन्दा 02 खोखा कारतूस 315 बोर, व 01 मोटरसाइकिल व लूटा गया मोबाईल बरामद किये गये है। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अमर पुत्र अनिल, गूडडू पुत्र धर्मपाल, बताया।थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।