बिल्सी ।जनपद बदायूँ की तहसील बिल्सी क्षेत्र के ग्राम रिसौली में बीती रात विश्व हिन्दू परिषद तथा बजरंग दल ने संयुक्त रूप से आठवां हनुमान चालीसा के पाठ का आयोजन किया ,जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता व चन्दौसी के पार्थ हॉस्पिटल के संचालक डा वीरेश कुमार सिंह ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर हनुमान चालीसा पाठ शुभारंभ कराया ।


हनुमान चालीसा का पाठ रात्रि आठ बजे शुभारंभ हुआ रात्रि 10 बजे सम्पन्न हुआ, उसके बाद भक्तों को बूंदी के लड्डू का प्रसाद वितरित किया गया ।कार्यक्रम से पूर्व बिल्सी बिल्सी विधान सभा क्षेत्र से संभावित प्रत्याशी डा वीरेश कुमार सिंह का गांव के लोगों ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया ।

इस अवसर पर गंगा सिंह ,कुंवर पाल सिंह चौहान, दुष्यन्त शर्मा, पूनेश भारद्वाज, तेजेन्द्र सिंह,संजीव कुमार सिंह, प्रतीक सिसौदिया, जागेश सिसौदिया, गौरव सिंह, श्यामवेश सिंह, शनि सक्सेना, रामरतन कश्यप शीशपाल कश्यप मोहरसिंह प्रजापति अतुल सोलंकी,विष्नू प्रजापति, दयाराम प्रजापति आदि श्रद्धालुओं ने हनुमान चालीसा पाठ में भाग लिया ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed