एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद, की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर, थाना रामराज।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद मुजफ्फनगर संजय कुमार वर्मा के तथा क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, एंवम थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह, के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 04.06.2026 को वादी द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया कि उनका भाई जब स्कूटी से जा रहा था तो ग्राम हाशमपुर के सामने ओवर ब्रिज के पास एक गाडी में सवार अभियुक्तों द्वारा स्कूटी में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया तथा जबरन गाडी में बैठाकर ग्राम मुझेडा में एक बाग में ले गये जहां उसके साथ मारपीट कर नगदी छीन ली तथा उसका एटीएम कार्ड लेकर उसका पिन पूछ लिया तथा एटीएम कार्ड से 20,000 रूपये निकाल लिये गये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना रामराज पुलिस द्वारा मुकदमा पंजीकृत किया गया। तथा थाना रामराज पर पुलिस टीमों का गठन किया गया।गठन टीम मे शामिल थाना रामराज प्रभारी ज्ञानेंद्र सिरोही, उप निरीक्षक जयसिंह नागर, उपनिरीक्षक हर्षित शर्मा, उप निरीक्षक ऋषभ कुमार, उपनिरीक्षक मोहित चौधरी प्रभारी एसओजी टीम, हेड कांस्टेबल रोहतास, हेड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल प्रियंक आदि ने आज दिनांक 06.05.2026 को घटना को कारित करने वाले व प्रकाश में आये 04 अभियुक्त ,01 अभियुक्ता को विभिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से व निशांदेही से ,01,कार,01, मोटरसाईकिल, एटीएम,आधार कार्ड, 5800/- रुपये नगद, 01 मोबाईल फोन, 01,तमंचा,02 कारतूस तथा 02 चाकू बरामद किये गये। पुलिस द्वारा पुछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम नईम पुत्र जहीरूद्दीन, अनस पुत्र नजीर, निवासी मौहल्ला मुश्तर्क कस्बा व थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर। सुमित सैनी पुत्र खूब सिंह निवासी ग्राम मुझेडा थाना मीरापुर, मुजफ्फऱनगर।बताया व,01,अभियुक्ता बताया। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।