✒️ आलोक मालपाणी एम डी न्यूज

बदायूं/उत्तर प्रदेश : भारत सरकार के युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय द्वारा उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित ‘विकसित भारत युवा संसद’ कार्यक्रम में बदायूँ जिले के पांच युवाओं ने प्रतिभाग किया जिसमें राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के चार प्रतिभाशाली विद्यार्थी शामिल थे। सभी ने अपनी तार्किक और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से सदन को प्रभावित किया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में 1 मई से 3 मई तक चले भाषण सत्र में इन युवाओं ने केंद्रीय बजट 2026 और विकसित भारत @2047 के लक्ष्यों पर गहन चर्चा की, जिसमें युवाओं की भूमिका को प्रमुखता दी गई।

एमए इतिहास के छात्र अनूप कुमार सिंह, एमए राजनीति विज्ञान के छात्र संभव कुमार, शगुन शर्मा, निखिल सिंह चौहान और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा माणिक्य मौर्य ने देश के आर्थिक विकास, केंद्रीय बजट 2026 की प्राथमिकताओं, युवाओं के लिए रोजगार अवसर, शिक्षा-कौशल विकास, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण तथा डिजिटल इंडिया जैसी पहलों पर अपने विचार रखे। उन्होंने आत्मविश्वास के साथ राष्ट्रहित में सकारात्मक सुझाव दिए, जो संसदीय मर्यादा के अनुरूप थे।इस युवा संसद का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना और राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार व्यक्त करने का मंच प्रदान करना था।

बदायूँ के इन युवाओं ने न केवल विषय की गहरी समझ प्रदर्शित की, बल्कि नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और संसदीय कार्यप्रणाली की बारीकियां भी सीखीं। इस उपलब्धि से राजकीय महाविद्यालय के शिक्षकगण और माय भारत के कार्यकर्ता एवं पूरे जनपद के निवासी गौरवान्वित हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला नोडल अधिकारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने कहा कि “बदायूँ के छात्रों की यह भागीदारी NSS गतिविधियों और शैक्षणिक प्रयासों का फल है। यह युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा।”प्राचार्य लेफ्टिनेंट डॉ श्रद्धा गुप्ता, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव, डॉ ज्योति बिश्नोई, डॉ संजय कुमार, माय भारत के उपनिदेशक माहे आलम, रविंद्र सिंह यादव आदि ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।