संजय कुमार बोले हम जागेंगे आप सौ जाओ, सुरक्षा और निगरानी हम करेंगे

नसीम अहमद

स्योहारा । चोरी की घटनाओं व अन्य अपराधों की रोकथाम को लेकर तेजतर्रार व लोकप्रिय पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा बेहद गंभीर है, उन्होंने सभी थानो को सख्त निर्देश दे रखे है, की हर छोटी बडी घटनाओ पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाया जाएं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा के आदेश के अनुपालन मे स्योहारा थानाध्यक्ष संजय कुमार शहर ही नहीं बल्कि गांव देहात की तंग व खस्ता सडको पर भी पैदल गश्त कर ग्रामीणों की सुरक्षा व्यवस्था के भरोसे पर कानून का पहरा लगा रहे है। थानाध्यक्ष संजय कुमार के अनोखे अंदाज को देख शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीणों में भी सुरक्षा की बागडोर मजबूत होती नजर आ रही है। संजय कुमार ग्रामीणों को आपसी भाईचारे का पाठ पढ़ाने के साथ साथ साइबर क्राइम से होने वाली घटनाओं के प्रति जागरूक करने का पैगाम भी देते नजर आ रहे हैं। स्योहारा थानाध्यक्ष संजय कुमार पैदल गश्त के दौरान पुलिस कर्मियों को ब्रीफ भी करते हैं, और उनका कहना होता है कि रात में संदिग्व व्यक्ति व संदिग्ध वाहन को पूर्ण तरीके से चेक किया जाना बेहद जरूरी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed