नसीम अहमद

स्योहारा :हज़रत सैयद साहब शीरी मिया नूर आला नूर का 28 वां सालाना उर्स मनाया गया। उर्स में पूरे देश के कोने कोने से जायरीन आते है और अपनी अपनी मन्नते पूरी होने पर चादर चढ़ाते है।

हर साल की तरह इस साल भी हज़रत सैयद साहब शीरी मिया नूर आला नूर का 28 वां सालाना उर्स मनाया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद महबूब अली गद्दी नूरानिया की खानकाह नूरानिया पर कुल फ़ातिहा होने की बाद मज़ार पर चादर चढ़ायी गई। मुल्क में ख़ुशी और तरक्की कि लिए दुआ की गई। पीएम मोदी और योगी के नेतृत्व में हुई जीत तीन राज्यों की जीत के खुशी में चादर चढ़ायी गई। बताते चले कि उर्स में पूरे देश के कोने कोने से जायरीन आते है और अपनी अपनी मन्नते पूरी होने पर चादर चढ़ाते है। इस मौके पर सैयद मतलूब, वसी, डा.दानिश कमाल,सैयद दानिश अविहब इंडिया प्राइवेट लिमिटेड सीईओ, सुबहान, आसिफ़, अरशद, मंसूब हुसैन, मशरूफ हुसैन, सैयद मारुफ, रऊफ अली, काशिफ, अयान, तारिक, असद आदि मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *