रामानंद सागर ब्यूरो चीफ बाराबंकी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट

बाराबंकी जनपद में शासकीय संस्थानों में अनुशासन, पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने बुधवार को प्रातः राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) जहांगीराबाद बाराबंकी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर एवं बायोमेट्रिक हाजिरी का गहन परीक्षण किया, जिसमें समयपालन को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
जांच में आईटीआई के नोडल प्रधानाचार्य श्री आशुतोष सिंह सहित संस्थान में संचालित तीन केंद्रों यथा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बनीकोडर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिरौलीगौसपुर के कुल 40 से अधिक कार्मिक निर्धारित समय के उपरांत उपस्थित पाए गए। इस पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी संबंधित कार्मिकों से तत्काल स्पष्टीकरण तलब करने तथा उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासकीय कार्यप्रणाली में समयपालन व जवाबदेही सर्वोपरि है और इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति भी अपेक्षाकृत कम पाई गई। इस पर जिलाधिकारी ने असंतोष जताते हुए निर्देशित किया कि छात्रों की नियमित एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए तथा प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी, व्यावहारिक एवं रोजगारोन्मुख बनाया जाए, जिससे युवाओं को वास्तविक कौशल विकास का लाभ मिल सके।
जिलाधिकारी ने संस्थान परिसर का व्यापक भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और आवश्यक सुधारात्मक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने परिसर में संचालित टाटा मोटर्स के प्रशिक्षण केंद्र का भी अवलोकन किया तथा उद्योग-समन्वित प्रशिक्षण को और मजबूत करने, आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग एवं प्रशिक्षण की गुणवत्ता में निरंतर सुधार लाने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कौशल विकास संस्थान युवाओं के भविष्य निर्माण की आधारशिला हैं, अतः यहां अनुशासन, गुणवत्ता एवं परिणामपरक प्रशिक्षण सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान की समस्त व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं मानक अनुरूप दुरुस्त कराया जाए, जिससे जनपद के युवाओं को बेहतर प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।
निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षु आईएएस श्री विद्यांशु शेखर झा सहित अन्य उपस्थित रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*फतेहपुर में एआई सुपरपावर समर कैंप 2026 का भव्य सम्पन्न* MD NEWS बहुआयामी समाचार। रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर: नेक्सस इंटेलिजेंस द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एआई सुपरपावर समर कैंप 2026’ का शानदार समापन डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल, आईटीआई रोड में एक प्रेरणादायक एआई स्टूडेंट शोकेस और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस कैंप में कक्षा 4 से 9 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और भविष्य की तकनीक से रूबरू हुए।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि थाना प्रभारी (महिला) संगीता सिंह ने छात्रों के प्रोजेक्ट्स की सराहना करते हुए कहा, “तकनीक के इस युग में नई तकनीकों का ज्ञान अनिवार्य है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को तकनीक का जिम्मेदारीपूर्ण उपयोग सिखाने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास में भी वृद्धि करते हैं।” विशिष्ट अतिथि के रूप में बिल्यंट पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर कृष्णा उप्पल और ताइक्वांडो एसोसिएशन ऑफ फतेहपुर के अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा उपस्थित रहे।पूरे कैंप के दौरान विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रचनात्मक सोच, प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और समस्या समाधान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन समारोह में विद्यार्थियों ने एआई-आधारित नवाचारी प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए। साथ ही, डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप पब्लिक स्कूल और ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल के विद्यार्थियों के बीच एक मैत्रीपूर्ण एआई प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया, जिसमें जैद मझहर को ‘एआई एक्सप्लोरर अवॉर्ड’, सृष्टि को ‘मोस्ट क्यूरियस माइंड अवॉर्ड’ और एकरा को ‘मोस्ट इम्प्रूव्ड अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।नेक्सस इंटेलिजेंस के संस्थापक एवं प्रोग्राम लीड फैज़ान खान ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल एआई टूल्स का उपयोग सिखाना नहीं, बल्कि बच्चों को तकनीक के पीछे के तर्क को समझने और उसके नैतिक उपयोग के लिए तैयार करना है।” अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर फहमी मज़हर, शिव कुमार, उत्कर्ष पटेल, अनन्या, अनामिका सिंह, जुनेराह सैय्यद, विभोर और अंजनीश सिंह सहित अनेक अभिभावक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।