एम डी न्यूज चैनल
रिपोर्टर प्रमोद कुमार लखनऊ


थाना गोसाईगंज तहसील मोहनलालगंज वर्दी के नशे में चूर दबंग दरोगा ने दिखाई हनक किसान नेता को जड़े थप्पड़ दी जाती सूचक गालियां।
लखनऊ, गोसाईंगंज। यूपी पुलिस को अनुशासन और जनता की सेवा का प्रतीक माना जाता है, लेकिन गोसाईंगंज कोतवाली में वर्दी का नशा सिर चढ़कर बोला। अमेठी चौकी प्रभारी दरोगा संदीप मिश्रा ने भाकियू के जिला अध्यक्ष सरदार सिंह गौतम को कोतवाली परिसर में ही गला दबाकर थप्पड़ जड़ दिए।

आरोप है कि दरोगा ने किसान नेता को देखते ही जातिसूचक गालियां देना शुरू कर दिया और मारपीट पर उतारू हो गया। किसान नेता राम बहादुर रावत की शिकायत लेकर थाने पहुंचे थे।

घटना के बाद कोतवाली में भाकियू कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने दरोगा के निलंबन की मांग को लेकर हंगामा किया। मौके पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद हलीम और राष्ट्रीय अध्यक्ष राजू गुप्ता पहुंचे। इंस्पेक्टर डी के सिंह ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
वर्दी पहनकर कानून के रखवाले द्वारा ही कानून तोड़ने से क्षेत्र में आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि जब किसान नेता ही थाने में सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी का क्या होगा?

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *