बाराबंकी भारत की जनगणना 2027 के अन्तर्गत आज से प्रारम्भ हुए स्व गणना कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश के खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, एमएलसी अंगद सिंह, विधायक सदर धर्मराज यादव, विधायक रामनगर फरीद महफूज़ किदवई, विधायक जैदपुर गौरव रावत, चेयरमैन नगर पालिका परिषद नवाबगंज श्रीमती शीला सिंह सहित जनपद के अन्य माननीय जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी-अपनी स्व गणना ऑनलाइन माध्यम से की गई।


इस कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्व/प्रशासनिक दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित लोकसभागार में जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह द्वारा फीता काटकर स्व गणना कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, जॉइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नवाबगंज गुंजिता अग्रवाल, जॉइंट मजिस्ट्रेट विद्यांशु शेखर झा सहित समस्त जिलास्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में ऑनलाइन माध्यम से स्व गणना की गई।


जिलाधिकारी ने कहा कि स्व गणना कार्यक्रम शासन की महत्वपूर्ण पहल है, जिसके माध्यम से नागरिक स्वयं ऑनलाइन विवरण दर्ज कर प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बना सकते हैं। उन्होंने आमजन से भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार समयबद्ध रूप से स्व गणना पूर्ण करने की अपील की।


रिपोर्टर रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

*पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का दो दिवसीय कैंप शुरू; पालिका कर्मियों को मिलेगी ₹5,000 की विशेष छूट MD NEWS बहुआयामी समाचार रिपोर्ट शाहनूर आलम जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख फतेहपुर फतेहपुर। नगर पालिका परिषद फतेहपुर में सोमवार से भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के तहत दो दिवसीय जन जागरूकता कैंप की शुरुआत हुई। राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी द्वारा आयोजित इस कैंप का शुभारंभ नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (EO) रविंद्र कुमार और यूपी नेडा (UPNEDA) के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैंप के पहले ही दिन स्थानीय निवासियों में भारी उत्साह देखा गया। 200 से अधिक लोगों ने सोलर पैनल स्थापना, सरकारी सब्सिडी और इससे होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी ली, जबकि 10 उपभोक्ताओं ने मौके पर ही अपना पंजीकरण कराया। इस दौरान राजरानी सोलर ग्रीन एनर्जी के प्रोपराइटर ज्ञान सिंह ने लोगों को सौर ऊर्जा के महत्व को समझाया।कर्मचारियों के लिए विशेष ऑफरकैंप का मुख्य आकर्षण नगर पालिका कर्मचारियों के लिए की गई विशेष घोषणा रही। इसके तहत 29 और 30 जून 2026 के बीच पंजीकरण कराने वाले पालिका कर्मियों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित अनुमानित लागत पर ₹5,000 की अतिरिक्त छूट दी जाएगी।अपील: अधिशासी अधिकारी ने शहरवासियों और पालिका कर्मियों से इस दो दिवसीय कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाने और बिजली बिल से मुक्ति पाने की अपील की है।