लोक सभागार फतेहपुर में स्वगणना कार्यक्रम का आयोजन
बाराबंकी: भारत की पहली डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का आरंभ स्वगणना से गुरुवार को हुआ। इसी क्रम में लोक सभागार फतेहपुर में उपजिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा कि हमें स्वगणना में जोश के साथ भाग लेना है और सही जानकारी के साथ मकान सूचनाएं अंकित करनी हैं, त्रुटि रहित जानकारी भारत को सशक्त बनाने में अहम भूमिका अदा करेगी ,चार्ज अधिकारी तहसीलदार वैशाली अहलावत ने तहसील सभागार में आए हुए समस्त कर्मचारियों से एचएलओ ऐप डाउनलोड करवा कर तुरंत ही स्वगणना का शुभारंभ करवाया लगभग डेढ़ सौ कर्मचारियों ने सभागार में ही ऐप डाउनलोड करके आई डी जनरेट की।

उन्होंने बताया कि स्वगणना 7 मई से शुरू हो कर 21 मई को समाप्त होगी उसके तुरंत बाद भारत की पहली डिजिटल जनगणना का प्रथम चरण 22 मई से प्रारंभ होगा। स्वतंत्र भारत की आठवीं जनगणना के लिए प्रगणक और सुपर वाइजर फील्ड में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में आशीष पाठक ने स्वगणना से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी जगत कन्नौजिया और एडवोकेट संघ तहसील फतेहपुर के अध्यक्ष के साथ एडवोकेट और मास्टर ट्रेनर कुंवर सिद्धार्थ और राहुल कुमार यादव के साथ प्रगणक और सुपरवाइजर तहसील कर्मचारी उपस्थित रहे।
तेज बहादुर शर्मा
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या।
