MD News बहुआयामी समाचार
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख: रोहित जैन दभेड़ी वाले, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

अनंतनाग जिले की हिलर पोस्ट पर तैनात Central Reserve Police Force के कांस्टेबल सतीश (39), निवासी रेवाड़ी की गुरुवार शाम ड्यूटी के दौरान गोली लगने से दुखद मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि जवान पूरी निष्ठा और साहस के साथ देश सेवा में तैनात थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार सहित पूरे क्षेत्र में मातम छा गया। देश ने एक बहादुर सपूत को खो दिया है।

शहीद जवान को साथियों और अधिकारियों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

ॐ शांति

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *