रोहित जैन एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट दभेड़ी वाले, बुढ़ाना मुजफ्फरनगर

जनपद मुजफ्फरनगर के कस्बा बुढ़ाना स्थित वार्ड 07 में नगर पंचायत की व्यवस्थाओं को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। जहां एक ओर देश के माननीय प्रधानमंत्री एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा स्वच्छ भारत अभियान को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वार्ड में गंदगी, कूड़े के ढेर और पानी की समस्या से नगरवासी परेशान हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार अग्रसैन पार्क बुढ़ाना में पहले लगाए गए वाटर कूलर एवं पानी की टंकी की व्यवस्था बंद कर दी गई है, जिससे आने-जाने वाले लोगों को ठंडे पानी की सुविधा नहीं मिल पा रही। वहीं सफाई के बाद पार्क का कूड़ा बाहर ही डाल दिया गया, जिससे आसपास गंदगी फैल रही है और लोगों में रोष व्याप्त है।

नगरवासियों ने नगर पंचायत प्रशासन एवं अधिशासी अधिकारी से मांग की है कि वार्ड 07 की समस्याओं का जल्द समाधान कराया जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक सही तरीके से पहुंच सके।

स्थान: अग्रसैन पार्क, बुढ़ाना
निवेदक: पीड़ित सभी नगरवासी, वार्ड 07 परिवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *