वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल
शनिवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने थाना बाबा बाजार के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों के लिए बने आवासीय भवन, प्रशासनिक भवन, थानाध्यक्ष कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष, कार्यालेख कक्ष, महिला एवं पुरुष बैरक, हवालात तथा थाने में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लिया।
एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी रुदौली आशीष निगम भी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *