बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। तहसील मोहम्मदी क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोखनापुर में प्राथमिक विद्यालय में तहसीलदार अरुण कुमार द्वारा ग्रामीणों को स्वा जनगणना एवं फार्मर आईडी प्रति जागरूक किया गया। जिसमें उन्होंने बताया की स्वा जनगणना 2027 के लिए एक डिजिटल सुविधा है जो 1 अप्रैल 2026 से शुरू होकर 21 मई 2026 तक (चरण एक के लिए) सक्रिय है नागरिक इस वेबसाइट पर जाकर se.census.gov.in पोर्टल पर जाकर घर बैठे 15 से 20 मिनट में अपना फॉर्म भर सकते हैं। और इस प्रक्रिया को मोबाइल नंबर से पंजीकरण कर 33 प्रश्न के उत्तर भरने पड़ते हैं जैसे की घर व परिवार की जानकारी एवं आपका मकान कच्चा है या पक्का है व टीन सेट है आपके परिवार में कितने विवाहित हैं या कितने सदस्य हैं यह सब दिए जाएंगे उसके बाद मैप के जरिए आपको इसको पूरा भरने के बाद सबमिट कर देना है।
1 पोर्टल पर जाए सबसे पहले se .census.gov.in अधिकारी वेबसाइट खोलें
2 पंजीकरण रजिस्ट्रेशन में अपना मोबाइल नंबर और ओटीपी डालकर लॉगिन करें
3 विवरण भरे राज्य जिला और पता चुने मकान की स्थिति सुविधाओं के बारे में जैसे बिजली पानी शौचालय और संपत्ति टीवी इंटरनेट के बारे में 33 प्रश्नों का उत्तर दें
4 सबमिट और आईडी की जानकारी सबमिट करें और सेल्फ एनूमरेसन आईडी seid प्राप्त करें
5 सत्यापन जब जनगणना अधिकारी घर आए तो उन्हें यह आईडी दें । यह सुविधा घर-घर जाकर गणना शुरू होने से पहले 15 दिनों की अवधि के लिए होती है।
