बदायूं । शहर के मढई चौक स्थित द कृष्णा पब्लिक स्कूल में हुई सनातनियों की बैठक में अमित पांडेय के नाम की सर्व समित्ति से अखिल भारतीय सनातन धर्म कल्याण सभा के जिलाध्यक्ष पद लिए घोषणा की गयी ।
प्रसिद्ध भगवताचार्य मुमुक्ष कृष्ण दद्दा जी महाराज के संयोजन में हुई बैठक में डा. बैकुंठ नाथ शुक्ल ने सनातन धर्म के वैदिक रहस्य को लेकर बिस्तार से चर्चा की.दद्दा जी महाराज ने सभा के उद्देश्य और कार्य क्षेत्र पर प्रकाश डाला. बैठक में डा. जीवन सारस्वत,डा. शरद शंखधार, डा. शैलेंद्र कुमान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता नवल किशोर शर्मा, गायत्री परिवार के एन. एल. शर्मा, डा. मधु गौतम, डा. निशि अवस्थी, डा. कमला माहेश्वरी, आदि वक्ताओं नें सनातन धर्म पर निरन्तर हो रहे कुठाराघात पर गम्भीर चिन्तन व्यक्त किया।

सनातन धर्म किस प्रकार से राष्ट्र के लिए महत्व रखता है एवं सम्पूर्ण भारतीयों के जीवन में सनातन धर्म की क्या भूमिका है. और आज के परिदृश्य में सनातन को विकृत करने के कैसै कैसे षड्यन्त्र किये जा रहे हैं देश में इसके क्या क्या दुष्प्रभाव होंगे एवं वर्तमान में भारतीय संस्कृति और सभ्यता का स्वरुप को लेकर भी बैठक में गहन चिन्तन मनन किया गया.अंत में बिद्यालय प्रबंधक श्याम रस्तोगी जी ने सभी का आभार व्यक्त किया. इस मौके पर नगरपालिका परिषद के नामित सभासद केएल गुप्ता, पंकज शर्मा, डा. सत्यम शर्मा,उमेश शास्त्री, कथावाचक दीपक शंखधार,अबधेश श्रोत्रिय, रामौतार शर्मा, बालमुकुंद महेरे, राजेश शर्मा,सहित भारी संख्या में सनातनी मौजूद रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *