गुफरान खान संवाददाता एमडी न्यूज़

मैगलगंज चपरतला (लखीमपुर): स्थानीय सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मैगलगंज में मंगलवार को छात्र संसद, शिशु भारती, कन्या भारती एवं शिशु वाटिका के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा मंडल महामंत्री एवं गन्ना डायरेक्टर अनिल राठौर, विशिष्ट अतिथि राम रूप पांडे एवं मंजू तिवारी द्वारा मा सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

छात्र संसद प्रमुख आचार्य आशीष कुमार ने सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। छात्र संसद में अराध्या तिवारी प्रधानमंत्री, अभय प्रताप सिंह सेनापति एवं प्रियंका गुप्ता संसदीय कार्य मंत्री चुनी गईं।

मुख्य अतिथि अनिल राठौर ने कहा कि विद्यालय में मिलने वाले संस्कार और अनुशासन ही बच्चों को भविष्य का जिम्मेदार नागरिक बनाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और नेतृत्व क्षमता के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य शैलेंद्र कुमार बाजपेई, अमरनाथ मिश्रा, शिवांचल, ज्योति सिंह, कुसुम लता सहित विद्यालय परिवार, अभिभावक एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

फोटो – छात्र संसद को शपथ ग्रहण करते डायरेक्टर अनिल राठौर…

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *