अयोध्या के गोलू बाबा पहलवान ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को फाइनल में दी शिकस्त
सवादाता संदीप बाजपेई
फरधान। कस्बा के मैदान में चल रही कुश्ती के फाइनल में अयोध्या के गोलू बाबा पहलवान ने पंजाब के बिल्ला पहलवान को हराकर फाइनल का खिताब जीता। दंगल में द्वितीय स्थान जम्मू के रिजवान गनी और तीसरा स्थान राजस्थान के पहलवान ठाकुर जल्लाद सिंह का था। सभी विजयी पहलवानों को मेडल और अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
फरधान थाना के गेट सामने खाली पड़े मैदान में दो दिवसीय अखिल भारतीय दंगल कुश्ती का आयोजन किया गया। इस दंगल में विभिन्न देशों और राज्यों से आये पहलवानों प्रतिभाग किया। पूरे दंगल में नेपाल के पहलवान मेवा थापा, राजस्थान से आए ठाकुर जल्लाद सिंह, पंजाब से आए पहलवान बिल्ला सिंह, अयोध्या से बाबा नागेंद्र दास और गोलू बाबा के बीच जोरदार कुश्ती हुई। दंगल के दूसरे दिन दंगल रात नौ बजे तक फाइनल खेलने तक हुआ। इस दंगल में पुरुष पहलवानों में अयोध्या से गोलू बाबा पहलवान और पंजाब के पहलवान बिल्ला के बीच फाइनल खिताब के लिए भिड़ंत हुई जिसमें गोलू बाबा ने निर्धारित समय दस से पहले ही बिल्ला पहलवान को चित करके फाइनल का खिताब जीत लिया। दंगल में दूसरा स्थान जम्मू से आए रिजवान गनी और तीसरा स्थान राजस्थान से आए ठाकुर जल्लाद सिंह का था। महिला पहलवानों में दिल्ली से आई बाबी उर्फ सोनिया पहलवान विजयी रही। दूसरा स्थान लखीमपुर पहलवान अनन्या और गाजियाबाद की बंटी के बीच बराबरी रही। तीसरा स्थान बनारस की प्रीति पहलवान ने हासिल किया। सभी पहलवानों को कार्यक्रम में आए अतिथियों जिला पंचायत सदस्य याशीन अली, जितेंद्र वर्मा, बालमुकुंद दीक्षित आदि लोगों ने पहलवानों को ट्राफी, मेडल, अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जितेंद्र वर्मा ने याशीन अली और बालमुकुंद दीक्षित को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान रामेंद्र वर्मा, दिलीप वर्मा, आनंद कुमार शुक्ला, अंकुर बाजपेई, संदीप वर्मा, शरद सिंह, राम सरन, वीरपाल सिंह, राज प्रताप सिंह, जमाल अहमद, रंजीत वर्मा, मनजीत कश्यप समेत समस्त क्षेत्रवासियों ने सहयोग किया ।

