डिप्टी सीएम केशव प्रसाद पहुंचे ठाकुर बांके बिहारी जी की शरण में, किया पूजन अर्चना*।

वृन्दावन। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को वृंदावन पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधिवत दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के सेवायतों ने डिप्टी सीएम को अंगवस्त्र और माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान भाजपा के स्थानीय विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी और भारी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बांके बिहारी के दर्शन के बाद उपमुख्यमंत्री कलेक्ट्री सभागार पहुंचेंगे, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *