वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या

अयोध्या। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में परिवहन विभाग द्वारा मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न/हूटर के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। 07 मई से 13 मई 2026 तक चले अभियान में 11 वाहनों को बंद करते हुए 41 वाहनों का चालान किया गया।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. आर. पी. सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन गुलाब चन्द्र, यात्रीकर अधिकारी राजेश कुमार एवं श्रीमती रानी सेंगर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान फैजाबाद के कई ऑटोमोबाइल्स, रीमॉडिंग सेंटर और मोटर गैराजों का निरीक्षण कर संचालकों को मॉडिफाइड साइलेंसर न लगाने की सख्त चेतावनी दी गई। विभाग ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *