संवाददाता तेज बहादुर शर्मा।

आगामी जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण की प्रक्रिया में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयां एवं विसंगतियों को लेकर
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लाक कार्यकारिणी रामनगर द्वारा आज दिनांक 13.5.2026 को आदरणीय उप जिलाअधिकारी महोदय रामनगर को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन का ध्यान मुख्य रूप से निम्नलिखित गंभीर समस्याओं की ओर आकर्षित किया गया ।।
1- एचएलबी अर्थात हाउस लिस्टिंग ब्लॉक का आवंटन शिक्षकों के विद्यालय व सेवा क्षेत्र से दूर किया गया है जो की उचित प्रतीत नहीं होता उन शिक्षकों का एचएल बी आवंटन रद्द कर पुन विद्यालय के समीप आवंटन किया जाए ।
2- कई प्रगणकों को दो एचएलबी का आवंटन मैसेज प्राप्त हुआ है जिससे प्रशासन से अनुरोध किया गया इसकी स्थिति स्पष्ट की जाए
संघ द्वारा अनुरोध किया गया कि उक्त समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जाए
आज के ज्ञापन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ रामनगर के सम्मानित पदाधिकारी ये_ जिला मंत्री – उमानाथ मिश्रा, जिलाउपाध्यक्ष — आलोक शुक्ल ,ललित वर्मा ,श्याम किशोर बाजपेई , शिक्षा मित्र जिला मंत्री – सुरेंद्र मिश्र,रवि भदौरिया , ब्लॉक अध्यक्ष – बाबू हनुमंत अवस्थी, मंत्री – पवन मिश्र ,ब्लॉक कोषाध्यक्ष – प्रदीप वर्मा ,रोहित त्रिपाठी ,देश दीपक , अंकुर गिरि , अमित सैनी आदि शिक्षक साथी उपस्थित रहे ।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *