MD news संवाददाता पुनीत शुक्ला, हरदोई।

गंगा एक्सप्रेसवे के जरिए दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। परिवहन निगम हरदोई डिपो से गंगा एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली तक नॉन स्टाप रोडवेज बस सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। इसके लिए विभागीय स्तर पर सर्वे कार्य अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
प्रस्तावित सेवा शुरू होने के बाद यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी तेज और सुविधाजनक हो जाएगा। हरदोई से दिल्ली की दूरी कम होने के साथ समय की बचत होगी। वर्तमान में 10 से 11 घंटे में पहुंचने वाली रोडवेज बसें महज पांच से छह घंटे में पहुंचेगी। इसके अलावा हरदोई से मेरठ और प्रयागराज के लिए रोडवेज बसें संचालित की जाएंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *