
वेद प्रकाश राजपूत ब्यूरो चीफ अयोध्या एम डी न्यूज़ चैनल
मवई , पटरंगा थाना क्षेत्र गांव में अलग-अलग हादसों ने परिवार और गांव में मातम छा गया। पटरंगा थाना क्षेत्र के गनौली के पास एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो साढ़ुओं की मौत हो गई, जबकि चैनपुरवा में करंट लगने से श्रमिक जुबेर अहमद की मौत हो गई।
सड़क हादसा उस समय हुआ जब कटघरा निवासी राम प्रकाश रावत और अघावननगर निवासी श्रीचंद रावत बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मौके पर ही मृत्यु हो गई। स्थानीय ग्रामीण और राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पटरंगा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया । घटना की जानकारी मिलते ही
तत्काल मौके पर पहुंचे अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और तीनो बॉडी का पी एम मौके पर करवाया।
वहीं चैनपुरवा में एक और दर्दनाक हादसा हुआ। स्थानीय श्रमिक युवक जुबेर अहमद काम कर रहा था, तभी अचानक करंट लगने से उसकी मौत हो गई। पड़ोसियों ने तुरंत अस्पताल पहुँचाया, अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
तीनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी उर्फ रुश्दी मियां मौके पर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और आर्थिक मदद प्रदान की! रुश्दी मियां ने कहा कि इस तरह के हादसे न केवल परिवार को प्रभावित करते हैं, बल्कि पूरे समाज के लिए दुखद होते हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि सड़क सुरक्षा और बिजली सुरक्षा के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए।
रुश्दी मियां ने भी चेतावनी दी है कि हादसों से बचने के लिए लोग हमेशा सतर्क रहें और सुरक्षा नियमों का पालन करें। चैनपुरवा के ग्रामीणों ने भी इस दौरान हादसों से सीख लेने और अपने बच्चों व परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।
मौके पर विनोद कुमार लोधी, एडवोकेट जी, वरिष्ठ पत्रकार अमरचंद यादव जी, संजय रावत, जी
पूर्व अध्यक्ष गुल्लु सिंह जी, ब्लॉक अध्यक्ष विद्याचल सिंह जी, सुरेश रावत, विशाल रावत, सुरजीत चौहान ,साजिद राईन, इक़बाल उस्मानी, अमरेश निषाद ,आदि लोग मौजूद रहे
