रफीउल्लाह खान ब्यूरो चीफ रामपुर एम डी न्यूज़ की रिपोर्ट

रामपुर। मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने रविवार को क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर स्थानीय लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कई शोक संतप्त परिवारों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त कीं तथा हज यात्रा पर जाने वाले जायरीन को मुबारकबाद देकर मुल्क और रामपुर की खुशहाली के लिए दुआ की अपील की।

सांसद सबसे पहले ग्राम नानकार रानी पहुंचे, जहां मोहम्मद दानिश पुत्र मोहम्मद याकूब के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उन्होंने जनाजे में शिरकत की और मरहूम की मगफिरत के लिए दुआ की। इसके बाद वह शिवनगर असालतपुर पहुंचे, जहां हज यात्रा पर जा रहे शकील साहब को मुबारकबाद देते हुए उनसे देश और जिले की तरक्की के लिए दुआ करने का अनुरोध किया।

इसके बाद सांसद ग्राम बिजड़ा पहुंचे, जहां हज पर जा रहे इंतजार साहब से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं ग्राम निस्वी पटवाई में उन्होंने हीरा लाल के पिता के निधन पर शोक जताते हुए परिवार को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

सांसद मोहिबुल्लाह नदवी ग्राम सिघनखेड़ा भी पहुंचे, जहां उन्होंने नरेंद्र कुमार गुप्ता की पत्नी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इसके बाद ग्राम खिदरपुर में फिरासत प्रधान की भाभी के इंतकाल पर जनाजे में शामिल होकर मरहूम के लिए दुआ की।

इस दौरान सांसद प्रतिनिधि एडवोकेट महबूब अली पाशा, हाजी अय्यूब, डॉ. मेंहदी हसन, हाफिज रफी नूरी, जमील सैफी, नासिर शेख, डॉ. उवैस खान, डॉ. मकतूब अहमद मुन्ना, डॉ. रियासत, डॉ. अब्दुल सलाम, आसिफ अली, युवा नेता सैफ, रामबहादुर सागर, नरेश यादव, बदन सिंह यादव और मास्टर अख्तर अली सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *