जनपद में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के आवाहन पर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सुमित मल्होत्रा द्वारा की गई। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी, सदस्य एवं जनपद भर से आए पत्रकार बंधुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

बैठक का शुभारंभ संगठन के उद्देश्यों एवं पत्रकार हितों को ध्यान में रखते हुए किया गया। इस दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा हुई। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारों को निष्पक्ष पत्रकारिता करते समय अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, ऐसे में संगठन की एकजुटता बेहद आवश्यक है।

बैठक के दौरान आगामी 27 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महा अधिवेशन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। महा अधिवेशन में जनपद से अधिकाधिक संख्या में पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित कराने पर विशेष जोर दिया गया। संगठन के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रूपरेखा तय की गई।

जिला संरक्षक प्रवेश राठौर ने अपने संबोधन में पत्रकारों की समस्याओं, उत्पीड़न, सुरक्षा एवं अधिकारों से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का आह्वान भी किया गया।

बैठक में उपस्थित पत्रकारों ने संगठन की मजबूती एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सभी उपस्थित पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त करने के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *