रजनीश कुमार औरैया -एम न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
बाबरपुर में सिद्धार्थ शंकर पुत्र गौरी शंकर पूर्व मंत्री के पुत्र द्वारा किया गया कबीर भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण व बाबा साहब की भव्य प्रतिमा की स्थापना की रूपरेखा बनाने हेतु बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए और चर्चा हुई। इस अवसर पर बाबा साहब की लगने वाली विशाल एवं भव्य मूर्ति की झलक पाने का लोगों को सौभाग्य भी प्राप्त हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं भरथना विधानसभा के भाजपा 2022 के प्रत्याशी डॉक्टर सिद्धार्थ शंकर रहे। उन्होंने कार्यक्रम में बाबा साहब के जीवन एवं विचारों पर प्रकाश डाला। यह भी ज्ञात हो कि वह स्वर्गीय गौरी शंकर जी, पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार व अजीतमल विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय विकास पुरुष जो की लगातार चार बार यहां से विधायक रहे व फिर तीन बार मलिहाबाद से विधायक रहे हैं ,के पुत्र हैं ।
इस अवसर पर प्रधान,बीडीसी,ब्लॉक प्रमुख,चेयरमैन, सभासद व पूर्व ब्लाक प्रमुख, पूर्व अध्यक्ष,पूर्व प्रधान, पूर्व सभासद व विशेष रूप से अनुसूचित जाति व समाज के अन्य प्रतिष्ठित लोग एवं स्वर्गीय गौरी शंकर जी के शुभचिंतक व सहयोगी गण भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की भव्यता की सभी ने सराहना की।
कार्यक्रम का समापन व धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती संघमित्रा शंकर सेवा निवृत पीसीएस अधिकारी, पत्नी स्वर्गीय गौरी शंकर जी, द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय चलाने वाली संस्था से जुड़े लोगों व विद्यालय परिवार द्वारा किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *