रिपोर्टर राजकुमार खैर अलीगढ

बुलेट पर सवार होकर खैर पहुंचे राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर, जनता ने किया फूल मालाओं से स्वागत
खैर,अलीगढ़। उत्तर प्रदेश सरकार में नवनियुक्त राज्यमंत्री व क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र दिलेर के राज्यमंत्री बनने के बाद प्रथम बार विधानसभा क्षेत्र में आगमन पर क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पलक पावड़े बिछा दिए। खैर क्षेत्र की सीमा में प्रवेश करते ही पूरा माहौल सुरेंद्र दिलेर जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा। अपने चिर परिचित अंदाज़ और सादगी के लिए मशहूर विधायक एवं राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर खुद बुलेट बाइक पर सवार होकर क्षेत्र के तूफानी दौरे पर निकले, जिसे देख युवाओं और स्थानीय जनता का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। मंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार खैर विधानसभा क्षेत्र में आए सुरेंद्र दिलेर का स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कई दिनों से तैयारियां की थीं। जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही उनका काफिला खैर की सीमा में दाखिल हुआ, ढोल नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ उनका जोरदार नागरिक अभिनंदन किया गया। दर्जनों स्थानों पर स्थानीय व्यापारियों, किसानों और युवाओं ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। आमतौर पर मंत्रियों के काफिले में भारी सुरक्षा और बंद गाड़ियां दिखती हैं, लेकिन विधायक सुरेंद्र दिलेर ने पारंपरिक प्रोटोकॉल से इतर जनता के बीच सीधे संवाद को प्राथमिकता दी। बुलेट पर सवार होकर जब वे खैर की सड़कों और अलीगढ़ पलवल मार्ग से गुजरे, तो हर कोई उनकी सादगी का मुरीद हो गया। सड़क के दोनों ओर खड़े बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद दिया, तो वहीं युवाओं ने उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ मचा दी। इस दौरान जनता का आभार व्यक्त करते हुए राज्यमंत्री सुरेंद्र दिलेर ने कहा यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि खैर की देवतुल्य जनता के अटूट विश्वास का है। शीर्ष नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा। खैर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास, बेहतर कानून व्यवस्था और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना ही मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनता के सुख दुख में मैं चौबीसों घंटे उनके साथ खड़ा हूॅ। इस तूफानी दौरे और ऐतिहासिक स्वागत के दौरान भाजपा नेता चौ. शेर सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिवाकर गौड़,भाजपा नगर अध्यक्ष प्रमोद गर्ग,प्रमेन्द्र सिंह गुडडू,योगेश अग्रवाल,अतुल गोयल,अन्नू आजाद,महेश गुप्ता,पुनीत शर्मा,योगेन्द्र कुशवाहा,ओपी कुशवाहा,कुसुम गुप्ता,विजय धनराज,राजीव चौहान,अभिषेक गंगल,अनमोल शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

0 views

By MD News

Yes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *