
सलीम जावेद संवादाता वाराणसी एम डी न्यूज़ चैनल की खास रिपोर्ट
वाराणसी, 17.05.2026- समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था “मानवाधिकार परामर्शदात्री समिति” के द्वारा एक “कैंसर जागरूकता शिविर” का सफल आयोजन सरैया स्थित मदरसा इस्लामिया के पास किया गया।
इस शिविर में मुख्य अतिथि प्रो० प्रो० (डा०) आनंद कुमार जी MBBS, MSCOnco & General Surgery) थे तथा अतिथि के रूप में शेख असद आज़मी, मुफ्ती बनारस मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी तथा सरैया पुलिस चौकी प्रभारी आदि उपस्थित थे।
डा० आनंद जी ने कहा कि आज हम सब एक ऐसे विषय पर बात करने के लिए इकटठा हुए है जिसका नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन डर और निराशा बैठ जाती है वह है कैंसर।
उन्होने कहा कि कैंसर के खिलाफ लड़ाई में हमारा सबसे बड़ा हथियार जागरूकता है। उन्होंने कैंसर से सम्बधित जानकारी सभी से साझा की और साथ ही ये भी बताया कि आज मेडिकल साइंस ने इतनी तरक्की कर ली है कि शुरूआती दौर में पता चलने पर कैंसर को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है जिसके लिए जागरूकता सबसे जरूरी है।
कार्यक्रम के संरक्षक सरैया क्षेत्र के पार्षद हाजी ओकास अंसारी ने समिति के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि जन स्वास्थ्य के लिए ऐसे जागरूकता अभियान समय समय पर आयोजित होने चाहिए।
कार्यक्रम का सफल संयोजन और संचालन संस्था के जिला महासचिव अब्दुज हफीज और विधिक सलाहकार मोहम्मद मुनाफ अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
वही मण्डल अध्यक्ष सोहैल अहमद ने सह संयोजक कि भूमिका निभाते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया।
कार्यक्रम के अंत में मुफ्ती मौलाना अब्दुल बातिन नोमानी नें सभी अतिथियों स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर ताहिर शम्स अंसारी, सोहैल अहमद, अजीब अहमद, मोहम्मद यहया, मोनाफ अंसारी, मुजीबुर्रहमान, परवेज़ अहमद, असजद अली, पवन कुमार गुप्ता तथा संस्था के सदस्य उपस्थित थे
