धर्मेन्द्र कसौधन/ब्यूरो
महराजगंज।जनपद स्थित जनसंपर्क कार्यालय (महराजगंज/पनियरा) पर दिनाँक 18 मई को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं में भारी जोश देखने को मिला। अवसर था मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा के प्रथम आगमन का, जहाँ पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर उनका भव्य अभिनंदन एवं जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान आयोजित स्वागत समारोह व बैठक में आगामी सांगठनिक रणनीतियों और जनसंपर्क अभियान को मजबूत करने पर विशेष चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अनीस रज़ा ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया।

वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ चेहरे और युवा नेता शामिल हुए, जिनमें प्रमुख हैं:
भाई रामलाल (प्रदेश सचिव)श्रीपत आजाद (पूर्व विधायक, सदर) राजेश यादव (पूर्व जिलाध्यक्ष) औरंगजेब खान (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ) रफी उल्लाह (पूर्व विधानसभा अध्यक्ष)
इनके अलावा कार्यक्रम में मुख्य रूप से: सूरज यादव, कमलेश आजाद, वरिष्ठ पत्रकार इबारत, रहमत अली, बबलू भारती,सद्दाम अली समेत भारी संख्या में स्थानीय नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई और कार्यक्रम को सफल बनाया।
