रिपोर्टर गुफरान खान एमडी न्यूज़ से मैगलगंज खीरी

12 फरवरी से लापता कालीचरण यादव का अब तक कोई सुराग न मिलने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण व परिजन मैगलगंज ओवरब्रिज की ओर थाने के घेराव के लिए निकले, लेकिन पुलिस ने उन्हें ओवरब्रिज पहुंचने से पहले ही रोक लिया।

इसके बाद आक्रोशित प्रदर्शनकारी सड़क पर ही बैठ गए और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पुलिस अधीक्षक खीरी स्वयं मौके पर पहुंचकर मामले में जवाब दें और जल्द से जल्द कालीचरण यादव की बरामदगी सुनिश्चित कराई जाए।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
मौके पर क्षेत्राधिकारी मितौली, मैगलगंज थाना पुलिस सहित कई थानों की अतिरिक्त पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड टीम व प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं।

क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

10 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed