गौरव सक्सेना एम डी न्यूज़ बरेली
बरेली एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 31 शातिर अपराधियों की क्लास-बी हिस्ट्रीशीट खोली है। इस कार्रवाई से बदमाशों की हर गतिविधि पर पुलिस अपनी कड़ी नजर रखेगी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर अधिकांश आरोपी गौकशी, पशु तस्करी, लूट, चोरी, जुआ, मादक पदार्थ तस्करी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों में शामिल रहे हैं। जिसमे 21 आरोपी गौवध और पशु तस्करी से जुड़े मामलों मे हैं। एसएसपी द्वारा यह कार्यवाही मुख्य रूप से बारादरी और इज्जतनगर थाना क्षेत्रों के अतिरिक्त, बिथरी चैनपुर, आंवला, शीशगढ़, बहेड़ी, शाही, फरीदपुर और भोजीपुरा थाना क्षेत्रों के अपराधी पर भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय और लगातार मुकदमे दर्ज होने के बावजूद अपनी गतिविधियां नहीं छोड़ रहे । इस कारण उन्हें स्थायी निगरानी सूची में शामिल किया गया है।
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि हिस्ट्रीशीटरों के उठने-बैठने, आने-जाने और अन्य गतिविधियों की नियमित रिपोर्ट तैयार की जाए। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *