बहुयामी समाचार एम डी न्यूज़ चैनल से मोहम्मदी तहसील प्रभारी पंकज कनौजिया की रिपोर्ट

मोहम्मदी खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस चौकी रेहरिया इलाके में इन दिनों जुएं का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद जुआ खेलने वालों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे जुआरियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार छेड़ीपुर के पुरव, गौरिया कुल्हा बाबा नदी किनारे तथा जंगल क्षेत्र में अलग-अलग स्थान बदलकर प्रतिदिन जुएं का खेल संचालित किया जाता है। बताया जा रहा है कि करीब दो से तीन महीने से यह अवैध कारोबार लगातार चल रहा है। जुआ खेलने के लिए आसपास के गांवों से लोग बाइक से पहुंचते हैं और दोपहर लगभग तीन-चार बजे से देर शाम तक जुएं की फड़ सजती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई युवा हरियाणा और पंजाब जैसे राज्यों में मजदूरी कर कमाए हुए पैसे को यहां जुएं में हार जाते हैं, जिससे उनके परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना के बाद भी जिम्मेदार पुलिस कर्मी मामले को गंभीरता से नहीं लेते, जिसके कारण अवैध गतिविधियां रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।
वहीं पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद रेहरिया चौकी क्षेत्र में जुएं का कारोबार खुलेआम संचालित होना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्रीय लोगों ने उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कर जुआ संचालकों और इसमें शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *