बाराबंकी जनपद के थाना हैदरगढ़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खरसतिया में आम और गुलर के हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि विकी बाजपेई व लुल्ला ठेकेदार द्वारा लगातार पेड़ों को काटा जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भारी नाराजगी है।
मामले की जानकारी जब बाराबंकी के वर्तमान प्रभागीय वनाधिकारी (DFO) आकाशदीप बधावन (IFS) को दी गई तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए कहा कि आप पूरी डिटेल भेज दीजिए, मैं अभी तुरंत समझवाता हूं। उनके इस आश्वासन से लोगों को कार्रवाई की उम्मीद जगी है।
वहीं दूसरी ओर जब रेंजर इंस्पेक्टर उमेश कुमार को फोन कर मामले की सूचना दी गई तो उनका जवाब था कि वह छुट्टी पर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि छुट्टी पर होने के बावजूद वह अपने अधीनस्थ स्टाफ को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दे सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे वन विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि आखिर किसके संरक्षण में हरे-भरे पेड़ों की कटाई की जा रही है। यदि इसी तरह पेड़ों का अवैध कटान होता रहा तो पर्यावरण संतुलन बिगड़ेगा और लोगों को शुद्ध ऑक्सीजन कहां से मिलेगी। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह हरे-भरे पेड़ों की कटाई पर रोक लग सके। रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *