रिपोर्टर :- विनीत तिवारी
एम डी न्यूज़ (लखीमपुर)

.
बेहजम/लखीमपुर खीरी। विकास खण्ड बेहजम की ग्राम पंचायत टेडवा में सरकारी ट्यूबवेल संख्या 37 BG की नई पाइप लाइन डाले जाने को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि नई पाइप लाइन लगभग 500 से 600 मीटर तक केवल एक व्यक्ति के खेतों की ओर डाली जा रही है, जबकि पहले गांव के कई किसानों के खेतों तक कच्चे नाले के माध्यम से सिंचाई होती थी।
ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी पाइप लाइन खराब होने के बाद नई व्यवस्था में उनकी तरफ के खेतों को नजरअंदाज किया जा रहा है, जिससे सिंचाई की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। ग्रामीणों ने बताया कि वे अनुसूचित जाति समाज से संबंधित गरीब किसान हैं और उनकी समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी ट्यूबवेल की पाइप लाइन उनकी तरफ के खेतों तक भी डलवाई जाए, ताकि सभी किसानों को समान रूप से सिंचाई सुविधा मिल सके। वहीं कई बार अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समाधान न होने पर ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

मेधावी नोनी बाबू योजना से संवर रहा श्रमिक की बेटी का भविष्य,ममता राजवाड़े योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की कर रहीं पढ़ाईअम्बिकापुर 14 जून 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी नीतियां और श्रम विभाग की योजनाएं प्रदेश के गरीब और श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को नई उड़ान दे रही हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित मेघावी नोनी बाबू शिक्षा सहायता योजनाश् ऐसी ही एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो आर्थिक अभावों को मेधावी छात्रों की सफलता के आड़े नहीं आने दे रही है। इसका जीता-जागता उदाहरण जिले के ग्राम पंचायत भिट्टिकला की होनहार छात्रा ममता राजवाड़े हैं, जो इस योजना के सहयोग से बी.एस.सी. नर्सिंग की पढ़ाई कर अपना भविष्य संवार रही हैं।