बिसौली : गुरूकृपा इंडेन गैस एजेंसी आसफपुर के मालिक व समाजसेवी पं0 नवलकिशोर शर्मा का दिल्ली के अस्पताल में निधन हो गया। उनके पैतृक आवास बरेली जनपद के गांव दिलीपपुर में ज्येष्ठ पुत्र प्रकाश ने चिता को मुखाग्नि दी।
स्वर्गीय शर्मा बीते एक सप्ताह से अचानक बीमार हो गए थे। दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। शनिवार तड़के इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। गांव दिलीपपुर में हुए अंतिम संस्कार में युवा समाजसेवी मोनू महाजन, अखिलेश शर्मा, विनीत वार्ष्णेय, मशकूर खां, सचिन जौहरी, आईएम खान, रामबाबू यादव आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *