बिसौली : जन्माष्टमी को लेकर नगर में शोभायात्रा निकाली गई। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े के कलाकारों ने अनोखे करतबों से सभी का मन मोह लिया। नगर के दबतोरी रोड स्थित बाईजी मंदिर पर कोतवाल बिजेन्द्र सिंह व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय ने झंडी दिखाकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई प्राचीन रामलीला ग्राउंड पर जाकर विसर्जित हुई। सबसे आगे चल रहे काली अखाड़े के करतब देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। भगवान शिव परिवार, हनुमान जी, राधा कृष्ण आदि की झांकियां भी आकर्षक ढंग से सजी थीं। इस मौके पर चंद्रपाल शर्मा, संजीव वार्ष्णेय, अभय, राजीव रस्तोगी, राजकुमार आदि प्रमुखता से मौजूद रहे।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed