कोतवाली बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त बब्लू उर्फ रहमान उर्फ टोपी पुत्र अजीज निवासी ग्राम बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को जगनेहटा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मंगलसूत्र मय माला, 01 जोड़ी कान के टप्स पीली धातु, 01 जोड़ी कान के झाला पीली धातु, 01 अदद अंगूठी पीली धातु, 01 अदद चैन पीली धातु,1089-/रुपये नकद,व .12 बोर तमंचा मय एक अदद जिन्दा कारतूस .12 बोर बरामद कर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-407/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया।


पूछताछ एवं जांच में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपनी ससुराल में रहता है। जो दिन में घूम-घूम कर बन्द पड़े व सूनसान जगहों पर बने घरों को चिन्हित करने के पश्चात चिन्हित घरों से चोरी करता हैं। अभियुक्त द्वारा दिनांक 17.05.2026 को लक्ष्मनपुरी कॉलोनी कटहली बाग में एक घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
गिरफ्तार अभियुक्त

  1. बब्लू उर्फ रहमान उर्फ टोपी पुत्र अजीज निवासी ग्राम बड़ेल थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed