गोला गोकर्णनाथ। ग्राम सभा गोला देहात के गाँव जहानपुर रोड क्षेत्र में वर्षों से लंबित सड़क निर्माण की मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है। ग्राम प्रधान राजेश गिरी के प्रयासों से विधायक अमन गिरि ने भूमि पूजन कर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

विधिविधान से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुए इस निर्माण कार्य के तहत जहानपुर से बाईपास तक लगभग 500 मीटर लंबी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क क्षेत्र की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क मानी जा रही है, जहां लंबे समय से आवागमन बाधित होने के कारण ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान राजेश गिरी ने कहा कि गोला देहात की जनता की वर्षों पुरानी मांग को पूरा कराने का प्रयास सफल हुआ है। सड़क निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी तथा विकास को नई गति प्राप्त होगी।

विधायक अमन गिरि ने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देना उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि गोला देहात के विकास में आगे भी लगातार कार्य किए जाएंगे।इस मौके पर विजेन्द्र गिरि ललित वर्मा व्यमकेश गिरि श्रीराम शुक्ला शिववालक ववलू लाल विहारी कुन्दन लाल महेन्द्र पाठक अनीता शर्मा नानक चन्द्र वर्मा आनन्द सोनी पकज तिवारी रक्षपाल सुरेश वकलू जयसवाल रिन्कू वर्मा छोटू ववलू अरविन्द राज जेई मनीष गिरि मुकेश आनन्द व तमाम ग्रामीण उपास्थित रहे

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed