एम.डी. न्यूज़, जिला ब्यूरो प्रमुख, नवीन कृष्णा।

देवघर। दिनांक 19 / 5 / 2026 समय 10:00 बजे पुलिस को देवघर नगर थाना के अंतर्गत मोहल्ला करनीबाग मुख्य सड़क के किनारे अपनी ही चाय दुकान में सोई हुई महिला माला देवी की हत्या कर दी गई थी। सूचना प्राप्त होने के बाद तुरंत देवघर पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची एवं शव को पोस्टमार्टम कराया गया था। इस संबंध में नगर थाने में हत्या का मामला दर्ज कराया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की विशेष टीम गठित कर अनुसंधान करते हुए महज 48 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन किया गया। मृतका माला देवी के हत्यारे उसके पति शिबू यादव, उम्र करीब 60 वर्ष पिता चेतन यादव, सा० भलवाही, थाना सातवां, जिला देवघर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अभियुक्त द्वारा अपना अपराध स्वीकार कर लिया गया एवं उसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार, खून लगा हुआ कुदाली, घटना स्थल से कुदाल के अलावा, खून लगा हुआ सीमेंटेड ईट, खून लगा हुआ चिमनी ईंट, मृतका के ओप्पो कंपनी के ब्लू रंग का एंड्राइड मोबाईल बरामद हुआ।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed