अयोध्या।जिला महिला अस्पताल में गुरुवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब चतुर्थ तल पर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। लपटें उठते देख अस्पताल में भर्ती मरीजों और तीमारदारों में हड़कंप मच गया।


मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड, कर्मचारियों ने भी दिखाई हिम्मत
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। फायर ब्रिगेड टीम और अस्पताल कर्मचारियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। अस्पताल स्टाफ ने भी आग बुझाने में पूरा जोर लगा दिया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया।
कोई जनहानि नहीं
गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। धुएं से कुछ देर के लिए वार्ड में दिक्कत जरूर हुई, मगर स्थिति तुरंत संभाल ली गई।


अधिकारी मौके पर
घटना की सूचना पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी, एसपी सिटी चक्रपाणि तिवारी भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने अस्पताल का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।


कोतवाली नगर क्षेत्र का मामला
यह पूरा मामला कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित जिला महिला अस्पताल का है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की बात सामने आई है।
अस्पताल में आग की घटना ने एक बार फिर सरकारी इमारतों में फायर सेफ्टी ऑडिट पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सवाल यही है कि हर बार हादसे के बाद ही सिस्टम क्यों जागता है?

रिपोटर- आशुतोष पाण्डेय MDNEWS

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *