जनकल्याण किसान एसोसिएशन का संदेश: जन्मदिन पर रोपें पौधे,अरुणोदय स्कूल में गूंजी पर्यावरण चालीसा

धर्म कुमार यादव ने किया तुलसी पूजन,बच्चों ने रोपे औषधीय पौधे, पत्रकार हुए सम्मानित

बंकी,बाराबंकी। शुक्रवार को विकासखंड बंकी स्थित अरुणोदय पब्लिक स्कूल पलिया मसूदपुर में जनकल्याण किसान एसोसिएशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान उमरी गांव के दो बच्चों काजल यादव व अभिषेक यादव का जन्मदिन पौधारोपण कर अनोखे अंदाज में मनाया गया।

संगठन के चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने तुलसी पौधे का विधिवत पूजन किया,जिसके बाद काजल यादव ने पौधों की आरती उतारी। प्रसिद्ध कथावाचक चंद्रशेखर यादव जी महाराज एवं निर्गुण भजन गायक सहजराम यादव खलीफा ने चेयरमैन द्वारा रचित “पर्यावरण चालीसा” का पाठ किया,जिसे उपस्थित लोगों ने ध्यान लगाकर सुना।

संगठन द्वारा निरंतर चलाए जा रहे “जीवन रक्षार्थ एक पौधारोपण अभियान” के तहत जन्मदिन,मुंडन, विवाह,वर्षगांठ,धार्मिक व राष्ट्रीय पर्वों पर यादगार स्वरूप पौधे रोपित किए जाते हैं। इसी क्रम में काजल व अभिषेक ने चेयरमैन के साथ विद्यालय परिसर में औषधीय पौधा रोपित किया।

कार्यक्रम से पूर्व चेयरमैन धर्म कुमार यादव ने पत्रकारों एवं अतिथियों को फूल-माला,अंगवस्त्र व पौधा भेंटकर सम्मानित किया। अंत में उन्होंने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी व स्कूल प्रबंधक विजय सिंह,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह,प्रदेश मीडिया प्रभारी अंजनी कुमार,मंडल प्रवक्ता अंगद कुमार कश्यप,मंडल संयोजक संजय कुमार यादव,लखनऊ जिलाध्यक्ष राकेश यादव, समाजसेविका लक्ष्मी यादव,महेश प्रसाद यादव,मातृशक्ति जिलाध्यक्ष शबनम बानो,ब्लॉक अध्यक्ष देवा नीतू जायसवाल,राम मनोरथ, रामराज यादव,अखिलेश कुमार, परशुराम,अंकित कुमार,अध्यापक राम मिलन वर्मा,अमित कुमार पटेल,जीएसआरसी के बोर्ड मेंबर रामफल,सिल्वर डायरेक्टर ऊषा सिंह सहित दर्जनों पत्रकार व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रिपोर्टर कृष्णानंद वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *