लखीमपुर खीरी जनपद के बेहजम पावर हाउस क्षेत्र में लगातार बिजली संकट गहराता जा रहा है। गांवों में पर्याप्त बिजली न मिलने से किसानों की फसलें सूखने लगी हैं और सिंचाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो रही है।
किसानों का कहना है कि कई घंटों तक बिजली सप्लाई बंद रहती है, जिससे ट्यूबवेल और मोटर नहीं चल पा रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच खेतों की सिंचाई न होने से फसलें बर्बादी की कगार पर पहुंच गई हैं।
ग्रामीणों द्वारा बेहजम पावर हाउस पर जानकारी लेने पर बताया गया कि लखीमपुर खीरी जिले से ही पर्याप्त बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है, जिसके कारण क्षेत्र में कटौती की जा रही है।


बिजली संकट से नाराज किसानों और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। किसानों का कहना है कि लगातार हो रही कटौती से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है और प्रशासन इस ओर गंभीरता नहीं दिखा रहा।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली विभाग से तत्काल बिजली व्यवस्था सुधारने की मांग की है, ताकि किसानों की फसलों को बचाया जा सके

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *